चंबा नए बस अड्डे में मॉक ड्रिल जागरूकता अभियान के दौरान मौजूद चालक परिचालक
चंबा। दमकल विभाग की टीम ने नए बस स्टैंड में चालकों-परिचालकों और यात्रियों को आग बुझाने के गुर सिखाए। इसके लिए बस स्टैंड में मॉकड्रिल की गई। इसमें जिला फायर अधिकारी राकेश ठाकुर ने अपनी टीम के साथ चालकों-परिचालकों और यात्रियों को बताया कि आग की घटनाएं तीन प्रकार की होती हैं। इन पर काबू पाने के तरीके भी अलग-अलग होते हैं। अग्नि सुरक्षा यंत्रों से किस प्रकार आग बुझाई जाती है, इसको लेकर उन्होंने पूरी जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर में यदि आग लग जाए तो भागने के बजाय संयम से उस आग को आसानी से बुझाया जा सकता है। इसके तरीके भी उन्होंने उपस्थित लोगों को बताए। इस अवसर पर फायर उप अधिकारी राजेश ठाकुर, चालक कमल सिंह, प्रशामक काकू राम, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।