फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ट्रैक्टर खाई में गिरने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता/चंबा। भटियात परिक्षेत्र के तहत आते सिहुंता-नियाही मार्ग पर ट्रैक्टर के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 44 वर्षीय तिलक राज पुत्र बूटा राम निवासी गांव भवेरवासा, सिहुंता के रूप में हुई है। यह हादसा बुधवार देर शाम 7:00 बजे हुआ। ट्रैक्टर गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल चालक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया।
विज्ञापन


पुलिस से जानकारी अनुसार तिलक राज रोजमर्रा की तरह ट्रैक्टर लेकर शाम को सिहुंता-नियाही मार्ग से होकर घर की ओर जा रहा था। गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि मृतक की तीन बेटियां, एक बेटा और पत्नी है। वह बीपीएल परिवार से ताल्लुक रखता था। सिहुंता पंचायत प्रधान अनिल शर्मा ने प्रशासन से मृतक के परिवार की हरसंभव सहायता की मांग उठाई है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को शव गृह में रखवा दिया है। वीरवार की पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें