फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कूड़े से गुजर रही पेयजल लाइन, लीकेज से बीमारी का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े से गुजर रही पेयजल लाइन, लीकेज से बीमारी का खतरा
विज्ञापन

कसाकड़ा में सीवरेज प्लांट के समीप लगे हैं कूड़े ढेर
रात को टनों के हिसाब से ठिकाने लगाया जा रहा कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के कसाकड़ा मोहल्ले में स्थित सीवरेज प्लांट के साथ ही कूड़े-कचरे के ढेर लगाए गए हैं। इसी के साथ पेयजल की लाइन गुजर रही है, जो लीक हो रही है। इससे हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है। जलशक्ति विभाग की ओर से इसे दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। आगामी समय में अब लाेगों में जलजनित रोग उत्पन्न होने का डर सता रहा है। इस जगह रात के अंधेरे में टनों के हिसाब से कूड़े-कर्कट को ठिकाने लगाया जा रहा है। शहर के प्रबुद्धजनों ने उपायुक्त से इस मामले पर संबंधित विभाग से जवाब तलब करके लीक पेयजल लाइन को दुरुस्त करने और टनाें के हिसाब से कूड़े-कर्कट को ठिकाने लगाने वालों पर नकेल कसने की मांग की है।
शहर के प्रबुद्धजनों अमित कुमार, नरेश कुमार, केवल कुमार, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र, राजीव कुमार, योगराज आदि ने बताया कि खुले में कूड़ा-कर्कट फेंकने से जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है तो वहीं, पेयजल लाइन के लीक होने से लोगों में जलजनित रोगों की चपेट में आने का भी खतरा बढ़ गया है। लोगों ने लीक पेयजल लाइन को दुरुस्त करने और खुले में कूड़ा-कर्कट फेंकने वालों पर नकेल कसने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। लीक पेयजल लाइन को जल्द दुरुस्त करवा दिया जाएगा। इससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें