फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी में पेयजल संकट गहराया, 25 पंचायतों में पानी की किल्लत

Thu, 28 Aug 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। जिले के सलूणी क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। क्षेत्र की प्रमुख संघणी-गूठान पेयजल योजना के ठप होने से लगभग 25 ग्राम पंचायतों में पानी की भारी किल्लत हो गई है। इसके चलते करीब 25,000 लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे पीने, खाना पकाने और सफाई जैसे कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई गांवों में लोग प्राकृतिक स्रोतों या नालों से पानी भरने को मजबूर हैं। जल शक्ति विभाग सलूणी के एसडीओ सौरभ ठाकुर ने बताया कि संघणी-गूठान योजना में आई खराबी को ठीक करने का कार्य जारी है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें