फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ड्रीम बॉयज ने सलोह को 27 रन से दी शिकस्त

Sun, 26 Jul 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोल (चंबा)। उदयपुर मैदान में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान एक मैच खेला गया। मैच में ड्रीम बॉयज की टीम ने सलोह की टीम को 27 रन से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्रीम बॉयज की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 155 रन बनाए। इसमें राजिंद्र ने 62 और अजय ने 54 रन की तूफानी पारियां खेली। सलोह की ओर से संजू ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलोह की टीम 127 रन ही बना सकी। इसमें पम्मू ने 34 और संजू ने 24 रन की पारियां खेली मगर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। ड्रीम बॉयज की ओर से शम्मी कुमार ने दो विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ड्रीम बॉयज की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें