चंबा। ग्राम पंचायत द्रम्मण के गराड़ी मैदान में जालपा माता क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में द्रबला की टीम ने तीसा की टीम को 15 रन से हराकर खिताब जीता।
मैच में टॉस जीतकर द्रबला की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित चार ओवरों में 35 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तीसा की टीम 20 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव लक्की कुमार ने बताया कि विजेता टीम को छह हजार रुपये और उप विजेता टीम को 3500 रुपये देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ टीमों ने भाग लिया। भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।