फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डॉ. कविता ने संभाला पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग चंबा में जिला स्वास्थ्य अधिकारी के खाली पद पर डॉ. कविता महाजन ने पदभार संभाल लिया है। वीरवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर और प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. पंकज गुप्ता ने उन्हें चंबा में पदभार संभालने की बधाई दी। इससे पहले जिला स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर डॉ. जालम भारद्वाज अपनी सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में उनका तबादला चंबा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक के पद पर हुआ है। ऐसे में जिला स्वास्थ्य अधिकारी का पद खाली चल रहा था। सरकार ने हमीरपुर में खंड चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्य कर रहीं डॉ. कविता महाजन को चंबा में जिला स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनाती दी है। अपना पदभार संभालने के बाद डॉ. कविता ने बताया कि चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें