फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डॉ. धर्मपाल चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के अध्यक्ष पद पर नियुक्त

Wed, 18 Sep 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
डॉ0 धर्मपाल मल्होत्रा।संवादजिला वि​धिक सेवा प्रा​​धिकरण खबर के साथ
विज्ञापन
चंबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एडवोकेट डॉ. धर्मपाल मल्होत्रा को चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल चंबा के पद पर नियुक्त किया है।
विज्ञापन

डॉ. मल्होत्रा इससे पहले डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल चंबा के पद पर थे। वर्तमान में एक चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल, तीन असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल, 11 पैनल काउंसिल, चार रिमांड काउंसिल और 12 पैरा लीगल वालंटियर जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण चंबा के तहत निशुल्क कानूनी सहायता का काम कर रहे हैं। इसकी अध्यक्षता सत्र न्यायाधीश चंबा एवं जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण चंबा के अध्यक्ष जसवंत सिंह ठाकुर कर रहे हैं। डॉ. धर्मपाल मल्होत्रा ने बताया कि मुफ्त कानूनी सहायता उन सभी व्यक्तियों को दी जाती है, जिन्हें पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की आशंका होती है। जिनकी सालाना आय तीन लाख से कम है, महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जाति, जनजाति के व्यक्ति, दिव्यांग व्यक्ति को मुफ्त कानूनी सहायता, दीवानी और फौजदारी मुकद्दमों के लिए मिलती है। वे जिला न्यायालय परिसर के फ्रंट ऑफिस या ऑनलाइन राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण की वेबसाइट पर https://nalsa.gov.in/ lsams/ से आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें