फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नीता उपप्रधान, चिन्नो देवी निर्विराेध चुनी गईं वार्ड सदस्य

Wed, 18 Sep 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में खड़जोता पंचायत की नवर्निवाचित पंचायत प्रतिनि​धि नीता देवी और चिन्नो देवी। स्त्रोत जागर
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। खड़जोता पंचायत के उपप्रधान पद पर नीता देवी पत्नी नागेश और वार्ड ढल्ला से चिन्नो देवी पत्नी कुलदीप निर्विरोध निर्वाचित चुनी गई हैं। दोनों महिलाओं के पतियों की कार दुर्घटना में मौत होने से ये पद रिक्त हो गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद पंचायतीराज अधिनियम के तहत उप प्रधान और वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव करवाने की प्रक्रिया करवाई जा रही है। इसी के चलते मृतक उपप्रधान नागेश और वार्ड सदस्य कुलदीप की पत्नियों ने चुनाव में दावेदारी ठोकी थी।
खड़जोता पंचायत के उपप्रधान पद पर दो उम्मीदवारों ने दावा ठोका था। एक उम्मीदवार ने नाम वापस लेने से नीता देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। वार्ड सदस्य के लिए महज चिन्नो देवी ने ही आवेदन किया था। उनके साथ किसी के भी मैदान में न उतरने पर वह भी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। उप प्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए निर्विरोध महिलाओं के चुने जाने की अधिकारी तौर पर एआरओ ईश्वर ने घोषणा की। दोनों महिलाओं को निर्विरोध निर्वाचित होने पर ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें