जिला परिषद, बीडीसी और पंचायत स्तर पर 60 से अधिक नामांकन दाखिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। एसडीएम कार्यालय सलूणी में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी सुबह से ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ती रही। नामांकन दाखिल करने का सिलसिला पूरे दिन भी जारी रहा।
एसडीएम चंद्रवीर सिंह ने बताया कि जिला परिषद के लिए 8 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इनमें किहार वार्ड से 2, करवाल से 4 और बियाणा से 2 नामांकन शामिल हैं। तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर के अनुसार बीडीसी के लिए कुल 44 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इनमें पंजेई वार्ड से 3, भड़ैला से 6, डियुर से 5, सलूणी से 5, मंजीर से 3, ब्याणा से 3, सियुला से 2, भलेई से 1, पुखरी से 2, सेरी से 3, करवाल से 1, मौड़ा से 6, ब्रंगाल से 1, नड्ड़ल से 2, डांड से 2, भसुआ से 2 और संघणी से 3 नामांकन शामिल हैं। किहार वार्ड से अभी तक कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।
एआरओ ज्ञान सिंह ठाकुर और पंचायत सचिव टेक चंद ने बताया कि पंचायत स्तर पर कुल 13 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इनमें प्रधान पद के लिए 1, उपप्रधान के लिए 1 तथा वार्ड सदस्य के लिए 11 नामांकन शामिल हैं। एसडीएम ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या तनाव की स्थिति सामने नहीं आई।