फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी-जुकाम वाले मरीजों पर नजर रखें डॉक्टर : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एचएमपीवी वायरस को लेकर चंबा में स्वास्थ्य विभाग भी वायरस से निपटने के लिए तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इस वायरस के बचाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने परिक्षेत्र में सर्दी-जुकाम वाले मरीजों पर नजर रखें। ऐसे मरीजों का रिकॉर्ड रखें। उन्हें सर्दी-जुकाम के उपचार के लिए जरूरी दवाई उपलब्ध करवाई जाए। हालांकि, सरकार की तरफ से जिलों में इस वायरस को लेकर किसी प्रकार की एडवाइजरी को लेकर अधिसूचना जारी नहीं की गई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस वायरस से निपटने की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि कोरोना की तरह इस वायरस के लक्षण भी एक जैसे हैं। लोगों को यह बताया जा रहा है कि वे सर्दी-जुकाम के लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें