फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर दी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोविड वार्ड में ड्यूटी देने के बाद डॉक्टरों को क्वारंटीन करने के नियम को खत्म करने पर चिकित्सक भड़क गए हैं। इसके विरोध में डॉक्टर काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा की फैकल्टी एसोसिएशन के प्रधान डॉक्टर आदित्य कश्यप ने यह जानकारी दी है। हालांकि, मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन पहले ही इस नियम को निरस्त करने का विरोध कर रही है। डॉक्टर आदित्य कश्यप ने बताया कि पहले जो डॉक्टर और अन्य स्टाफ कोविड वार्ड में दस दिन के लिए ड्यूटी देते थे, उन्हें सात दिन के लिए क्वारंटीन किया जाता था। लेकिन, अब सरकार ने कोविड वार्ड में ड्यूटी देने वाले स्टाफ को क्वारंटीन करने का नियम खत्म कर दिया है। इससे डॉक्टरों में भारी रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड वार्ड में ड्यूटी के दौरान कोई भी स्टाफ कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकता है। ऐसे में ड्यूटी के बाद उन्हें सात दिन तक क्वारंटीन किए जाना जरूरी है क्योंकि, कोरोना के लक्षण संक्रमित होने के सात दिन के भीतर उभर कर सामने आते हैं। सरकार ने आनन-फानन में डॉक्टरों की जिंदगी को ध्यान में न रखते हुए यह फैसला लिया है जो बिल्कुल गलत है। निर्णय लिया है कि अब वीरवार से चंबा मेडकल कॉलेज के सभी चिकित्सक काले बिल्ले लगाकर अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कोविड वार्ड में ड्यूटी देने वाले स्टाफ के लिए क्वारंटीन का नियम पहले की तरह बरकरार रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें