फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सीय स्टाफ के संक्रमित होने से बढ़ी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की मुसीबतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में कोरोना से एक चिकित्सक संक्रमित हुआ है जबकि छह चिकित्सक क्वारंटीन किए गए हैं। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक चिकित्सक कोरोना संक्रमित होने की वजह से उपचाराधीन हैं। उनके स्थान पर विभाग के अन्य कर्मचारी व्यवस्था संभाले हुए हैं। इसके अलावा सर्जरी व एनेस्थीसिया विभाग के छह चिकित्सक कोरोना संक्रमित स्टाफ के संपर्क में आने से क्वारंटीन किए गए हैं। एहतियात के तौर पर इन चिकित्सकों के भी सैंपल एकत्रित करके जांच को पीसीआर लैब में भेजे जाएंगे। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला शुरू हो गया। जिसकी वजह से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की मुश्किलें ओर बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज के विभागों में सीमित संख्या में डॉक्टर उपलब्ध हैं। ऐसे में चिकित्सकों के क्वारंटीन या कोरोना संक्रमित होने पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सर्जरी विभाग से तीन और एनेस्थीसिया से भी तीन चिकित्सक क्वारंटीन किए गए हैं। क्वारंटीन किए गए चिकित्सकों का सारा खर्च सरकार उठा रही है। इसके लिए एसडीआरएफ के जरिए खर्च किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एक चिकित्सक कोरोना संक्रमित है। छह चिकित्सकों को क्वारंटीन किया गया है। चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें