फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में फंसे युवाओं के वीडियो न बनाएं, मदद और उपचार दिलाएं : उपायुक्त

Wed, 26 Aug 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- नशे की रोकथाम में परिवार और समाज की भूमिका अहम
विज्ञापन

मास्टर प्रशिक्षकों और नशा मुक्ति मित्रों को दिया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मास्टर प्रशिक्षकों एवं नशा मुक्ति मित्रों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। गुंजन ऑर्गनाइजेशन फॉर कम्युनिटी डेवलपमेंट धर्मशाला के प्रशिक्षक पंकज पंडित और विजय सिंह ने नशे के दुष्प्रभावों, रोकथाम और जागरूकता के उपायों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में जिले की चिह्नित 13 रेड मार्क स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, तहसील कल्याण अधिकारी, विद्यालय प्रधानाचार्य व शारीरिक शिक्षक तथा स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि नशे की समस्या गंभीर सामाजिक चुनौती है। इससे निपटने के लिए प्रशासन, परिवार और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे। नशे की आपूर्ति रोकने के लिए पुलिस और संबंधित एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं जबकि मांग कम करने में परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे की लत स्वास्थ्य संबंधी समस्या है और इसका उपचार संभव है। नशे में फंसे युवाओं के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के बजाय उनके परिवार को सूचित कर सहायता और उपचार दिलाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक बलदेव दत्त, जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर, उपनिदेशक शिक्षा विकास महाजन और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितेषी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें