चंबा में बैठक के दौरान मौजूद वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य।संवाद
चंबा। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐतिहासिक चंबा चौगान में दिसंबर के बजाय एक जनवरी से बंद किया जाए, ताकि वरिष्ठ नागरिकाें को सैर करने के लिए किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। एसोसिएशन की बैठक प्रधान ओम प्रकाश गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
पदाधिकारियों का कहना है कि हर साल चौगान को दिसंबर में ही बंद कर दिया जाता है। इससे वरिष्ठ नागरिकों को सैर करने के लिए परेशानियां पेश आती है। ईश्वरी प्रसाद, सत्य प्रसाद, वैद्य चैन लाल शर्मा, डॉ. ओम प्रकाश पुरी औश्र रामचंद धीमान आदि ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चंबा को मेडिकल कॉलेज तो दिया है, लेकिन मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पाया है।
वहीं, जल शक्ति विभाग की ओर से पानी के मीटर लगाने के आदेशों पर रोक लगाई है, लेकिन इस बारे में स्थिति विभाग की ओर से स्पष्ट नहीं की जा रही है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि इस बारे में सही दिशा- निर्देश जारी किए जाएं।