फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरावस्था के बदलावों से घबराएं नहीं, सही खानपान से सेहत संवारें : डॉ. राशि

Thu, 17 Sep 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
राजकीय उच्च पाठशाला ढलोग में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता-100 मिलियंस स्माइल कार
विज्ञापन
ढलोग स्कूल में अपराजिता और 100 मिलियंस स्माइल कार्यक्रम, छात्राओं को एनीमिया, स्वच्छता और पोषण के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

डॉक्टर ने समझाई आयरनयुक्त भोजन की अहमियत, मासिक धर्म स्वच्छता से लेकर मोबाइल और फास्टफूड के नुकसान पर भी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। किशोरावस्था में शरीर में होने वाले बदलाव किसी परेशानी का संकेत नहीं, बल्कि जीवन के स्वाभाविक चरण का हिस्सा हैं।
जरूरत है कि इस दौरान खानपान, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहा जाए। यह संदेश वीरवार को राजकीय उच्च पाठशाला ढलोग में आयोजित अपराजिता और 100 मिलियंस स्माइल कार्यक्रम में छात्राओं को दिया गया।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सूदली की चिकित्सा अधिकारी डॉ. राशि मिश्रा ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या या शंका को छिपाने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने एनीमिया से बचाव के लिए भोजन में आयरन और अन्य पोषक तत्व शामिल करने पर जोर दिया। हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, चने, राजमा, गुड़ और मौसमी फलों को आहार में शामिल करने की सलाह दी। विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ आयरन के अवशोषण में सहायक होते हैं। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, सेनेटरी पैड के सही इस्तेमाल और सुरक्षित निस्तारण के बारे में भी जागरूक किया।
डॉ. मिश्रा ने पेट के कीड़ों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कृमिनाशक दवा लेने की जानकारी दी। उन्होंने दूध, दही, पनीर, दालें, अंडे और हरी सब्जियां खाने तथा फास्टफूड से परहेज करने की सलाह दी। नियमित खेलकूद, पर्याप्त नींद और मोबाइल का सीमित इस्तेमाल भी स्वस्थ जीवनशैली के लिए जरूरी बताया। इस मौके पर मुख्याध्यापिका रीना भट्ट सहित भारती टंडन, ममता, तिलकराज, सुनील कुमार, जोगेंद्र और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक बदलावों और स्वास्थ्य के बारे में उपयोगी जानकारी मिली। अब हम अपनी सेहत को लेकर अधिक जागरूक रहेंगी। - अमानत, कक्षा दसवीं

स्वच्छता और संतुलित आहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। डॉक्टर ने हमारी कई भ्रांतियों को दूर किया और स्वस्थ रहने के आसान तरीके बताए। - अनन्या, कक्षा दसवीं

हमें पता चला कि शरीर में खून की कमी को खानपान में सुधार से दूर किया जा सकता है। आयरन और प्रोटीन युक्त भोजन के महत्व की जानकारी उपयोगी रही। - तान्या, कक्षा दसवीं
विज्ञापन


मोबाइल और फास्टफूड का अधिक इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। अब हम पौष्टिक भोजन, व्यायाम और स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने का प्रयास करेंगी। - ईशा, कक्षा दसवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें