फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साईं बाबा की शताब्दी पर निकलेगी दिव्य रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा का आयोजन पूरे भारतवर्ष में किया जा रहा है। यह रथ यात्रा मानवीय मूल्यों सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। यात्रा का उद्देश्य क्षेत्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सेवा भावना को जागृत करना है। यह दिव्य रथ यात्रा 24 जून को चंबा शहर पहुंचेगी और नगर भ्रमण करेगी। इसके बाद 25 जून को चुवाड़ी, 26 को सिहुंता और 27 जून को भरमौर में यात्रा के स्वागत में भजन, सत्संग और सेवा कार्यों का आयोजन किया जाएगा। भरमौर में यात्रा करमन नाग मंदिर तक पहुंचेगी। यहां शाम 4:00 बजे भव्य स्वागत एवं रात्रि ठहराव होगा। यहां नगर-कीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। इसके पश्चात 28 जून को रथ यात्रा अगली मंजिल की ओर प्रस्थान करेगी। यात्रा का अंतिम चरण एक जुलाई को डलहौजी क्षेत्र की ओर रहेगा। कार्यक्रम का संचालन सत्य साईं सेवा संगठन पंचायती की ओर से किया जा रहा है। संगठन के परामर्शदाता डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि यह रथ यात्रा आध्यात्मिक जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं को जीवंत करने की प्रेरणा लेकर निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें