फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गोताखोरों ने छाना रावी का चप्पा-चप्पा, नहीं मिला लापका चालक

Sat, 11 May 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
रावी नदी में लापता चालक की तलाश के लिए गोता लगाने से पूर्व गोताखोर जरूरी उपकरण पहनता हुआ। संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। हादसे के बाद रावी नदी में गिरने से लापता ट्रक चालक का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

शनिवार को जसूर से पहुंची एनडीआरएफ की टीम में शामिल गोताखोरों ने लापता चालक की तलाश में रावी नदी का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे पहले पुलिस, अग्निशमन विभाग के जवानों और ग्रामीणों ने भी शनिवार दोपहर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। अब रविवार को एक बार फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा। सर्च अभियान में किसी प्रकार से बाधा न हो, इसके लिए समय-समय पर जलाशय के गेट बंद करवाकर रावी का जलस्तर कम किया जा रहा है।
चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वीरवार रात को योगराज पुत्र धनीराम निवासी गांव तराला डाकघर जांघी ट्रक में कंपनी का सीमेंट लेकर चंबा से खड़ामुख की ओर जा रहे थे। ढकोग बाजार के पास ट्रक हादसे का शिकार होकर रावी नदी में जा गिरा। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को निकालने के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। शुक्रवार सुबह भी ग्रामीणों, पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवानों ने सर्च अभियान चलाया। इसमें भी चालक का सुराग नहीं लगा। शनिवार को भरमौर प्रशासन की ओर से जसूर से एनडीआरएफ जवान बुलाए गए। दल में शामिल गोताखाेरों ने ट्रक के नीचे चालक के फंसे होने की आशंका के चलते सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को फिर सर्च ऑपरेशन चलाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी नागरिक भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि लापता ट्रक चालक की तलाश में एनडीआरएफ के जवानों ने रावी नदी में संभावित जगहों और ट्रक के नीचे भी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। बताया कि तहसीलदार भरमौर मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें