फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गोताखोरों को चमेरा जलाशय में नहीं मिला लापता युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चमेरा जलाशय में गिरे बाइक सवार की तलाश के लिए अमृतसर से आए गोताखोरों ने कई बार पानी की गहराई में डुबकी लगाई लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। गौरतलब है कि 15 नवंबर को अभिषेक भलेई में अपने दोस्त को छोड़कर बाइक से घर जा रहा था। उसी दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर चमेरा जलाशय में गिर गई। इसका पता तब चला जब एनएचपीसी के लगे सीसीटीवी कैमरों में जलाशय में बाइक गिरने का फुटेज दिखा।
विज्ञापन

इसके बाद गोताखोरों की मदद से बाइक सवार की तलाश शुरू की गई। कुछ दिन पहले गोताखोरों ने जलाशय में बाइक को तो ढूंढ निकाला लेकिन लापता युवक का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। प्रशासन लापता युवक की तलाश करवाने के लिए हरसंभव प्रयास करवा रहा है। सोमवार को गोताखोर सुबह से लेकर शाम होने तक जलाशय के पानी में युवक की तलाश करते रहे लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। मंगलवार को गोताखोर दोबारा युवक की जलाशय में तलाश शुरू करेंगे। गोताखोरों के साथ मौके पर स्थिति का जायजा लेने के लिए उपमंडल अधिकारी डलहौजी जगन ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें