फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चरस के साथ एक पकड़ा, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ दबोचा है जबकि दूसरा पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है जबकि पकड़े गए व्यक्ति को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। दोनों के खिलाफ किहार थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम को जब पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम लचोड़ी के पास गश्त कर रही थी तो वहां पर उन्हें दो लोग पिट्ठू बैग उठाए हुए नजर आए। उनकी हरकतों को देखते हुए पुलिस को शक हुआ। शक के आधार पर जब पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की तो इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस टीम को धक्का मारकर मौके से फरार हो गया जबकि दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने काबू कर लिया। जब उनके सामान की तलाशी ली गई तो उसमें से 306 ग्राम चरस बरामद हुई। भागे हुए आरोपी की पहचान भंजराडू के करडियो गांव निवासी लाल चंद और पकड़े गए आरोपी की पहचान बनीखेत निवासी रोहित सोनी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें