फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सप्ताह होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। युवाओं को अपनी संस्कृति, इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्य के प्रति जागृत करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि युवाओं में विकासात्मक बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने चंबा में इस उत्सव के आयोजन को अनुमति दी है। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन

जिले में युवा कलाकारों, लेखकों, फोटोग्राफरों और वक्ताओं की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रस्तावित अगले सप्ताह जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन करवाया जा रहा है। उत्सव में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देने के साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। उत्सव में छह तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें युवा कलाकार शिविर, युवा कविता, लेखन शिविर, फोटोग्राफी, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह में भाग ले सकते हैं।
उत्सव में केवल वही प्रतिभागी भाग ले सकते हैं जो जिला चंबा के स्थायी निवासी हैं। उनकी आयु 15 से 29 वर्ष होनी चाहिए। प्रतिभागी अपना पंजीकरण नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय चंबा में करवा सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि आठ अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें