फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज

Sat, 08 Apr 2023 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला स्तरीय सूूही माता शतरंज प्रतियोगिता का शनिवार को आगाज हो गया। इसका शुभारंभ पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। साथ ही इस खेल के महत्व को भी समझाया। प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों के शह और मात के खेल में अपने दिमाग का प्रदर्शन किया। जिला चंबा शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश नाथ ने बताया कि सूही माता मेले के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता करवाई जा रही है। मेले के समापन समारोह में सदर विधायक नीरज नैयर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें