चंबा। जिले में शनिवार को 253 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच की गई। इनमें छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके चलते जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 78 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि शनिवार को 14 मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि रोजाना कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं। अभी तक राहत की बात यह है कि जिले में गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की संख्या कम है। मौजूदा समय में कोविड अस्पताल में मात्र तीन मरीज भर्ती हैं जबकि अन्य मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोविड नियमों की पालना करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।