फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 22 सितंबर को को होंगे जिला स्वर्णकार संघ के चुनाव

Mon, 12 Aug 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वर्णकार संघ जिला चंबा के पदाधिकारियों की बैठक जिला मुख्यालय में हुई। बैठक में आगामी कार्यकारिणी के चुनावों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सितंबर की 22 तारीख के दिन रविवार को स्वर्णकार संघ जिला चंबा के चुनाव होंगे।
विज्ञापन

स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार सम्मी ने बताया कि संघ की कार्यकारिणी का तीन वर्ष का कार्यकाल दिसंबर में पूरा होना है। त्योहारी सीजन और सर्दियों को देखते हुए यही समय सभी पदाधिकारियों को उपयुक्त लगा। लिहाजा, 22 सितंबर को आगामी चुनावों की घोषणा की गई है। बताया कि जो भी स्वर्णकार संघ का पिछले तीन वर्ष से अधिक का सदस्य है और जिसका पिछला बकाया मासिक शुल्क बकाया न हो, वह सदस्य चुनाव लड़ सकता है। इसके लिए तीन पदों अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पर चुनाव होंगे। बताया कि चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 16 सितंबर से 18 सितंबर तक शाम पांच बजे तक होगी। 19 से 20 सितंबर शाम पांच बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। बताया कि 22 सितंबर को चुनाव होंगे। इसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने स्वर्णकार संघ के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों से इन चुनावों में भाग लेने का आग्रह किया है। चुनाव के लिए पर्यवेक्षक की भूमिका एचके बत्ता निभाएंगे। इन्हीं की निगरानी में चुनाव होंगे व यही परिणाम को घोषित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें