फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित बिलों को भुगतान जल्द करें सरकार : बेदी

Mon, 12 Aug 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में बैंठक के दौरान मौजूद हिम आंचल पेंशनर संघ के पदा​धिकारी और सदस्य।संवाद
विज्ञापन
चंबा। हिम आंचल पेंशनर संघ चंबा की बैठक लक्ष्मण क्लब चंबा में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान प्रेम सिंह बेदी ने की। बैठक में पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में पदाधिकारियों ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। बताया कि सरकार की ओर से पेंशनरों की मांगों को बिना विलंब पूरा नहीं किया जा रहा है। बताया कि लंबित बिलों का भुगतान सरकार की ओर से नहीं किया जा रहा है। साथ ही पेंशनरों की संशोधित देय राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द इन मांगों को पूरा किया जाए। बैठक में पवन सिंह, ठाकुर सिंह, पुन्नू राम आदि सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें