चंबा। जिला चंबा के विभिन्न पटवार वृत्त कार्यालयों में लोगों के इंतकाल करवाए गए। 1357 इंतकाल लंबित थे। इनमें 942 का निपटान किया गया। अब जिले में 414 इंतकाल शेष हैं।
यह जानकारी जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद ने दी। गौरतलब है कि इंतकाल निपटान को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने विशेष निर्देश दिए थे। इसके तहत दो दिवसीय विशेष शिविर लगाने के लिए कहा गया। इसी के तहत यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जहां लंबित इंतकालों का निपटान किया जा रहा है। मंगलवार को भी विभिन्न पटवार वृत कार्यालयों में इंतकाल का निपटान किया जाएगा। संवाद