फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अदालत के आदेशों को ठेंगा, स्कूल का खेल मैदान बना डाला पार्किंग का अड्डा

Fri, 22 Nov 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के तेलका स्कूल खेल मैदान में पार्क वाहन। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। उच्च न्यायालय शिमला के विद्यालयों के खेल मैदान में सार्वजनिक गतिविधियों की बंदिश के आदेशों को तेलका विद्यालय में ठेंगा दिखाया जा रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका का खेल मैदान इन दिनों पार्किंग स्टैंड बनता ही नजर आ रहा है। विद्यालय के गेट को शरारती तत्वों की ओर से तोड़ा जाना, इसकी मुख्य वजह है। खेल मैदान का गेट टूटा होने की सूरत में यहां पर लोग की ओर से अपने वाहनों को बेधड़क होकर पार्क किया जा रहा है। दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी अंगुली उठती नजर आ रही है। हालांकि, स्कूल प्रबंधन अब पुलिस विभाग को शरारती तत्वों पर शिकंजा कसने और वाहनों को खेल मैदान से खदेड़ने संबंधी सूचना देने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन

तेलका वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वर्तमान समय में 428 विद्यार्थी शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंचते हैं। यहां के मैदान में पार्किंग होने से विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाएं भी दबकर रह सकती हैं।
अभिभावक संजीव कुमार, पवन कुमार, सुरेश कुमार, संजय कुमार, मान सिंह, बचन सिंह, दलीप कुमार और प्रवीण कुमार ने बताया कि तेलका विद्यालय में 428 विद्यार्थी ग्राम पंचायत तेलका, सालवां, मोड़ा, दरेकड़ी, बाड़का, भजोतरा, सेरी से वाहनों और पैदल चल कर पांच से 12 किलोमीटर तक का सफर तय कर पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। बावजूद इसके स्कूल में चहारदीवारी के मुख्य गेट तोड़ कर खेल मैदान को वाहन चालकों ने पार्किंग स्थल बना दिया गया है। स्कूल प्रबंधन को इस बारे सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


एसएमसी अध्यक्ष चमारू राम ने बताया कि जल्द ही एसएमसी की बैठक आयोजित करवा कर इस बारे जरूरी निर्णय लेकर स्कूल गेट स्थापित करवाने के प्रयास रहेंगे।
इनसेट
तेलका विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि स्कूल गेट तोड़ने और वाहनों को पार्क करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत पत्र सौंपा गया है।

चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनके पास शुक्रवार को स्कूल का गेट तोड़ने और खेल मैदान में वाहनों को पार्क करने संबंधी एक शिकायत पत्र पहुंचा है। पुलिस विभाग शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें