चंबा। चंबा कॉलेज में एनएसयूआई की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की। इसमें विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। मुकेश ने कहा कि कॉलेज में कक्षाएं नियमित रूप से नहीं चल रही हैं। इसकी वजह से पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गुंडागर्दी और लड़ाई का माहौल तैयार कर रहे हैं। मुकेश ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि कॉलेज में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।