विस अध्यक्ष के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के चुराह दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को चुराह के एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उपमंडल चुराह के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्त तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करें। साथ ही निर्देशित किया गया कि वे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहकर क्षेत्र की जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें, जिससे प्रशासन गांव के द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके।