फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भलेई में पेंशनरों की समस्याओं पर मंथन

Sat, 14 Mar 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन यूनिट भलेई की बैठक में मौजूद पेंशनर। संवाद
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन यूनिट भलेई की बैठक शुक्रवार को ग्राम पंचायत ठाकरी मट्टी के प्रांगण में हुई। इसकी अध्यक्षता यूनिट के अध्यक्ष उत्तम ठाकुर ने की।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई। राज्य सरकार की ओर से इन मांगों की अनदेखी किए जाने पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि 21 मार्च को होने वाले बजट सत्र में पेंशनरों की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए। बैठक के दौरान 70 वर्ष की आयु पूरी करने पर सुरेश राठौड़ और सुभाष मेहता को यूनिट की ओर से स्मृति चिह्न, बैज और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन की वार्षिक आय-व्यय रिपोर्ट भी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की गई। बैठक में निर्णय लिया कि 16 मार्च को जिला स्तर पर आक्रोश रैली और 18 मार्च को शिमला में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। हाल ही में सीएमओ पद से सेवानिवृत्त डॉ. विपिन ठाकुर को भी एसोसिएशन की सदस्यता दी गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें