फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पार्किंग समस्या पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका बाजार में पार्किंग की ज्वलंत समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। चालक पार्किंग के अभाव में सड़क के दोनों किनारों पर आड़े-तिरछे वाहन पार्क करने के लिए मजबूर हैं। दुकानों के बाहर वाहन पार्क होने से दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। साथ ही बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। मंगलवार को तेलका यूथ क्लब की बैठक अध्यक्ष कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्किंग की जटिल समस्या लेकर क्लब के पदाधिकारियों ने विचार-विर्मश किया। साथ ही अब आगामी दिनों में एसडीएम सलूणी से मिलकर इस समस्या के निदान को लेकर प्रभावी कदम उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजेंद्र कुमार, विवेक कुमार, सनी, सुरेंद्र कुमार, संदीप शर्मा, मेहबूब खान, नजीर मोहम्मद, विपिन कुमार, शिव कुमार, जतिन, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें