फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ में होंगी खेलें

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिताएं 30 से शुरू
विज्ञापन

चार दिवसीय प्रतियोगिताओं में 300 खिलाड़ी बहाएंगे पसीना
संवाद न्यूज एजेंसी
बाथरी, बनीखेत (चंबा)। जिला चंबा आईटीआई स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ में 30 अप्रैल से तीन मई तक अंतर आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। बट्ट आईटीआई के चेयरमैन एवं जिला चंबा आईटीआई स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्य सचिव परवेज अली बट्ट ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई चंबा, लचोड़ी, कोटी, भजराडू, गरनोटा, भरमौर, छतराड़ी, बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़, बट्ट आईटीआई खुशनगरी, गुरु तेग बहादुर आईटीआई चंबा, मां ज्वाला आईटीआई चंबा सहित जीवन लक्ष्य आईटीआई चंबा से लगभग 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, बास्केटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बट्ट ने बताया कि प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए तैयारियां जोर से की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें