फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आपदा ने छीना स्कूल का रास्ता, खेल मैदान भी ध्वस्त

विज्ञापन
बीती बरसात में क्षतिग्रस्त हुआ भेड़ोई स्कूल काे जाने वाला रास्ता।संवाद
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड सलूणी के तहत एक साल पहले आई आपदा ने भेड़ोई स्कूल की राह मुश्किल कर दी है। स्कूल का रास्ता क्षतिग्रस्त होने के साथ खेल मैदान भी पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। ऐसे में भेड़ोई प्राथमिक पाठशाला के 98 और मिडल स्कूल के 34 विद्यार्थियों के सामने स्कूल पहुंचने से लेकर खेल गतिविधियों और प्रार्थना सभा तक की समस्या खड़ी हो गई है। हालात ये हैं कि छोटे बच्चों को अभिभावक स्कूल की दहलीज तक छोड़ने और छुट्टी के बाद वापस घर ले जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नुकसान की जानकारी होने के बावजूद प्रशासन की ओर से अभी तक कोई राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

- स्कूल में शेरू प्रथम, शेरू द्वितीय, बरौला, गड्ढन प्रथम, गड्ढन द्वितीय, भेड़ोई और पधरोटू गांवों से बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इनमें कई विद्यार्थी करीब तीन किलोमीटर दूर से स्कूल पहुंचते हैं। क्षतिग्रस्त रास्ते के कारण विद्यार्थियों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। -कमलेश कुमार, ग्रामीण
- स्कूल का खेल मैदान आपदा की भेंट चढ़ने से बच्चों की खेल गतिविधियां प्रभावित हो गई हैं। मैदान के अभाव में प्रार्थना सभा के लिए भी उचित स्थान नहीं बचा है। कई बार उपायुक्त और शिक्षा विभाग से मांग उठाई गई लेकिन समस्या जस की तस है। -रेखा देवी, अध्यक्ष, स्कूल प्रबंधन समिति
विज्ञापन

एक साल बीतने के बाद भी स्कूल के रास्ते और खेल मैदान की सुध न लिया जाना चिंता का सबब बना हुआ है। छोटे बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने के लिए अभिभावकों को जाना पड़ता है। -नरेणू, अभिभावक
बच्चों की सुध लेते हुए विभाग और प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। शासन-प्रशासन और राजनेताओं ने अभी तक विद्यालय की सुध नहीं ली है। इससे ग्रामीण स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। प्रशासन को जल्द समस्या का हल करना चाहिए। -सुभाष कुमार, अभिभावक
स्कूल अध्यापिका कंचन कपूर ने बताया कि बरसात के दौरान हुए नुकसान से शिक्षा उपनिदेशक और खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत करवा दिया गया है। अब स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को प्रशासन की ओर से राहत और मरम्मत कार्य शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि विद्यालय के टूटे रास्ते को दुरुस्त करने का कार्य पंचायतीराज अधिनियम के तहत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें