फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों को मिलेगी हरसंभव सहायता : पठानिया

Mon, 22 Sep 2025 05:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रभावितों की समस्या सुनते कुलदीप सिंह पठानिया। -स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
चुवाड़ी/डलहौजी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र भटियात के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान वे भराड़ी, बनुई, बाईलाहड और बलेरा में पहुंचे, लोगों से मिले और प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना। उन्होंने प्रभावितों को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

पठानिया ने कहा कि क्षेत्र के प्रमुख संपर्क मार्ग जैसे सांझी नाला-लाहड़ू-चुवाड़ी-ददरियाडा-पातका तथा लाहडू-तुनूहट्टी के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण कार्य आपदा न्यूनीकरण के अंतर्गत किए जाएंगे। यह कार्य वर्ल्ड बैंक के माध्यम से वित्त पोषित होगा, और इन परियोजनाओं पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के लिए राहत और पुनर्वास कार्यों हेतु 1500 करोड़ रुपये की घोषणा की थी, जो जल्द उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। पठानिया ने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी श्री हरी गिरी संन्यास आश्रम ककीरा में पूजा-अर्चना कर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।

भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रभावितों की समस्या सुनते कुलदीप सिंह पठानिया। -स्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें