फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क पर जमा नहीं होगा अब गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली से मिट्टी निकालने का कार्य शुरू
विज्ञापन

बारिश में पर्यटकों को होती थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल में बंद पड़ी नाली की निकासी को बहाल करने का कार्य शुरू हो चुका है। लोक निर्माण विभाग ने अपने कर्मचारियों को नाली में भरी मिट्टी को निकालने के लिए लगा दिया है। मंगलवार को उन्होंने जालपा माता मंदिर के साथ मुख्य सड़क की नाली को साफ किया। यहां पर नाली मिट्टी से लबालब भर चुकी थी, जिस कारण वहां पर बारिश होने पर सारा पानी सड़क पर जमा हो रहा था जो पर्यटकों के लिए मुसीबत बन रहा था। इसका समाधान करवाने के लिए स्थानीय लोग लोक निर्माण विभाग से मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


विभाग ने लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बंद निकासी नाली को दुरुस्त करवाने का कार्य आरंभ कर दिया है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने विभाग का आभार जताया है। स्थानीय लोगों सुनील कुमार, चमन सिंह, रवि कुमार, केवल, सोनू और अजय कुमार ने बताया कि सड़क पर पानी जमा होने से पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ रहा था। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने बताया कि नाली की निकासी ठीक की जा रही है। नाली से मिट्टी को निकाला जा रहा है। इससे लोगों को जल्द राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें