चंबा। मोहल्ला माई का बाग के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त से मिला। मोहल्लावासी विकास कुमार, रजत कुमार, पंकज कुमार, विनोद कुमार और विक्रम सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि उनके घरों के आगे और रास्ते पर गंदा पानी बहता रहता है। इसको लेकर वे कई बार प्रशासन और नगर परिषद से मिल चुके हैं लेकिन, समस्या का कोई भी समाधान अब तक नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी से उनके घरों में बीमारियां फैल रही हैं। इससे बच्चे और हम खुद भी बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी को मौके पर बुलाकर वहां का निरीक्षण करवाया जाए जिससे वहां की वास्तविक स्थिति का पता लग सके। मोहल्लावासियों ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए।