फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किसानों और वैज्ञानिकों बीच हुआ संवाद, समस्याओं का समाधान मिला

Sun, 12 Oct 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चनेड़ (चंबा)। कृषि विज्ञान केंद्र चंबा की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा, नई दिल्ली से प्रधानमंत्री डिजिटल कृषि योजना (पीएमडीडीकेवाई), दलहन मिशन तथा अन्य प्रमुख कृषि योजनाओं पर आधारित लाइव टेलीकास्ट प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय किसानों एवं विद्यार्थियों को जागरूकता, प्रशिक्षण एवं वैज्ञानिकों से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. धर्मिंदर कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केहर सिंह ठाकुर, विषय विशेषज्ञ डॉ, विकास कपूर तथा वैज्ञानिक डॉ. नेहा धीमान के नेतृत्व में किया गया। डॉ. धर्मिंदर कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। डॉ. विकास कपूर ने कृषि की विभिन्न सरकारी योजनाओं का विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में 10 गांवों के 210 किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में किसान–वैज्ञानिक संवाद हुआ, जहां कीवी फल की विपणन समस्या एवं मक्का में फॉल आर्मी वर्म नियंत्रण के उपायों पर चर्चा की गई। तीसरे सत्र में प्राकृतिक खेती के तरीकों जैसे जीवामृत एवं घन जीवामृत का प्रदर्शन किया गया। अंतिम सत्र में प्रतिभागियों ने केवीके के प्रदर्शन खेतों का भ्रमण किया और उन्नत कृषि विधियों को प्रत्यक्ष रूप से देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें