भरमौर (चंबा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की भरमौर इकाई के प्रधान के रूप में दूसरी बार धीरज ठाकुर को सर्वसम्मति से चुना गया है।
उनके खिलाफ किसी ने भी चुनाव पद को लेकर नामांकन नहीं भरा। इसके चलते उन्हें बिना चुनाव करवाए ही प्रधान नियुक्त किया। रविवार को भरमौर में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पीसी ओबराय की अगुवाई में बैठक का आयोजन हुआ। इसी दौरान इकाई के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी की गई। इसमें धीरज को प्रधान चुना गया। कृष्ण सिंह ठाकुर को भी सर्वसम्मति से महासचिव चुना गया। मखौली राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया। चुनाव प्रक्रिया के बाद प्रधान ने पिछले वर्ष का पूरा लेखा जोखा सदस्यों के समक्ष रखा। साथ ही अगले माह अन्य कार्यकारिणी का विस्तार करने की बात कही। अगले माह पांच तारीख को एसोसिएशन की बैठक भरमौर में आयोजित की जाएगी। जिला अध्यक्ष ने चुने गए प्रतिनिधियों को बधाई दी। साथ ही पेंशनरों के हित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर चैन सिंह ठाकुर, दिला राम, जय कृष्ण, होड़ी राम, कृष्ण चंद, जर्म सिंह, गोपाल दास, ओम प्रकाश, अमर सिंह, गौतम राम, वकील भारद्वाज, भगत राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।