फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निरंकारी सत्संग भवन मुगला में बही ज्ञान की धारा

Sun, 05 May 2024 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सत्संग भवन मुगला में सत्संग सुनते श्रधालू।संवाद
विज्ञापन
चंबा। संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में महात्मा अनिल शर्मा की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महात्मा अनिल शर्मा ने कहा कि आध्यात्मिकता एक यात्रा की तरह है और इस यात्रा में कई पड़ाव हैं। इस यात्रा को दो भागों में बांटा जा सकता है। इसका पहला भाग है अज्ञानता से ज्ञान की ओर। पहले भाग की यात्रा अज्ञानता से शुरू होती है। इसमें एक पड़ाव आता है जिज्ञासा का। महात्मा ने कहा कि इस निरंकार परब्रह्म को जानकर और फिर इसके ऊपर मनन कर इस ज्ञान को मान लेना भी एक पड़ाव है। असल में यह यात्रा ज्ञान पर खत्म नहीं होती, बल्कि ज्ञान से तो शुरू होती है और इस यात्रा की मंजिल आती है तब, जब एक महात्मा यह कहता है कि राम कबीरा एक भये हैं, कोई न कसे पहचानि। यह शब्द कबीर ने जीते जी कहे, भक्त की उस उच्च अवस्था को ब्यां किया। इस दौरान दूर-दराज क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। संवाद

हिमआंचल पेंशनर संघ की बैठक कल
चंबा। हिमआंचल पेंशनर संघ चंबा इकाई की मासिक बैठक अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी की अध्यक्षता में सात अप्रैल को लक्ष्मण क्लब चंबा में होगी। प्रेम सिंह बेदी ने हिमआंचल पेंशनर संघ चंबा इकाई के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आह्वान किया है कि निर्धारित समय एवं तिथि को बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिराय मंदिर में महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन
चंबा। हर रविवार की भांति इस रविवार को भी जिला मुख्यालय स्थित हरिराय मंदिर में महिलाओं ने भजन- कीर्तन का आयोजन किया। दोपहर बजे से लेकर 1:00 बजे तक महिलाएं भजन-कीर्तन करती रहीं। इससे आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। दोपहर 12:00 बजे महिलाएं मंदिर में एकत्रित हो गईं और पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन शुरू किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें