बनीखेत (चंबा)। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर सिंह अपनी टीम सहित शिक्षा खंड बनीखेत के राजकीय माध्यमिक पाठशाला ढलोग में औचक निरीक्षण पर पहुंचे। विद्यालय परिसर में बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था देखने को मिली। टीम विद्यालय स्थित कमरे में लगी कक्षा के मध्य पहुंची। उपनिदेशक ने बच्चों से उनके विषयों को लेकर सवाल-जवाब किए। इन प्रश्नों में हिंदी, अंग्रेजी और गणित के सवाल शामिल रहे। विद्यार्थियों ने फटाफट उनके सवालों के उत्तर देकर उन्हें चकित करने का काम किया। उपनिदेशक ने बच्चों के ड्रेसअप को भी चेक किया। इस दौरान दसवीं कक्षा तक विद्यालय में हो रहे यूनिट टेस्ट का भी उन्होंने अवलोकन किया। विद्यालय स्टाफ की ओर से यूनिट टेस्ट को लेकर रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। कुल मिलाकर ढकोग विद्यालय में बेहतरीन व्यवस्था देख टीम तैनात स्टाफ का मार्गदर्शन कर वापस लौटी।