फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डोडा और कठुआ से पैदल सलूणी पहुंचे श्रद्धालु

Mon, 28 Aug 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। जम्मू-कश्मीर के डोडा और कुठआ जिलों से 100 मणिमहेश यात्रियों का जत्था चार दिन की पैदल यात्रा करके सलूणी पहुंचा। लंगेरा से होते हुए यह जत्था सोमवार को सलूणी मुख्यालय पहुंचा जहां पर ठहराव के लिए श्रद्धालुओं ने अपना डेरा जमाया हुआ है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिव भजनों से पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया। जत्थे के साथ आए शिव गूरों का आशीर्वाद लेने के लिए स्थानीय लोग भी भारी तादाद में वहां पहुंचे। मणिमहेश जा रहे इस जत्थे से बात की गई तो इसमें भेजा, पेंड़कु, पारिकोरा, गाठा और बुटला सहित अन्य इलाकों के भक्त शामिल थे जो डोडा और कठुआ जिला से संबंधित हैं। श्रद्धालुओं ऋषि कुंजर, अमरीक सिंह, सुरेंद्र सिंह, रमेश कुमार, कश्मीर सिंह और पर्वत ने बताया कि वे चार दिन पहले मणिमहेश यात्रा पर निकले थे। उनके साथ जम्मू पुलिस के जवान भी साथ थे जो उन्हें चंबा की सीमा तक सुरक्षित छोड़कर वापस लौट गए। कहा कि जन्माष्टमी वाले दिन वे मणिमहेश की पवित्र डल झील में स्नान करेंगे। 100 किलोमीटर का पैदल सफर करके यह जत्था वाया लंगेरा होकर सलूणी पहुंचा। यहां से भरमौर और मणिमहेश तक की आगामी यात्रा भी जत्था पैदल ही पूरी करेगा। मंगलवार को जत्था भरमौर के लिए प्रस्थान करेगा। मणिमहेश यात्रा का जन्माष्टमी न्हौण (स्नान) नजदीक आते ही जम्मू के श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें