फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन घंटे जाम में फंसे रहे भलेई माता मंदिर के श्रद्धालु

Wed, 21 Jun 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भलेई/सलूणी (चंबा)। भलेई माता मंदिर में मुंडन और जातर लेकर जाने वाले श्रद्धालु तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। मंदिर पार्किंग से लेकर दो किलोमीटर तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। जो श्रद्धालु बसों से मंदिर में जातर लेकर पहुंचे थे उन श्रद्धालुओं को दो किलोमीटर पैदल आवाजाही करनी पड़ी।
विज्ञापन

जाम को खुलवाने के लिए पुलिस कर्मचारी सड़क पर डटे रहे लेकिन जाम काफी लंबा होने की वजह से पुलिस कर्मचारियों को उसे खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह करीब 11:30 बजे जैसे ही श्रद्धालुओं की मंदिर में भीड़ बढ़ना शुरू हुई उसी दौरान सड़क पर जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दो किलोमीटर भाग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भलेई माता मंदिर को जाने वाले संपर्क मार्ग के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर की पार्किंग तक जाम लगा रहा। इसकी वजह से श्रद्धालुओं को शुभ मुहूर्त में अपने बच्चों के मंदिर में मुंडन करवाने में परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार को जिलेभर से श्रद्धालु अपने बच्चों के मुंडन करवाने और जातर लेकर भलेई माता मंदिर पहुंचे। इसके चलते भलेई माता मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लंबी कतारों में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से माता के गर्भ गृह में जाकर दर्शन किए। इस बीच श्रद्धालुओं को जाम की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर ढाई बजे जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। श्रद्धालुओं अशोक कुमार, शेर सिंह, रवि कुमार, मनोज कुमार और दिनेश कुमार ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि भलेई माता मंदिर में जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिस कर्मचारियों की अतिरिक्त व्यवस्था करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें