फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: देवगाह बी ने मंजीर की टीम को 22 रन से हराया

Fri, 01 Nov 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। पांचवीं अंकित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता नाग मंदिर देवगाह मैदान में शुरू हुई। समाजसेवी अंकुश शर्मा मुख्यातिथि थे। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सतीश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। रविवार को इसका समापन होगा।
विज्ञापन

पहले दिन दो क्रिकेट मैच खेले गए। इसमें देवगाह बी की टीम ने मंजीर को 22 रन से हराया। दूसरे मैच में सलूणी क्लब की टीम ने सलूणी स्ट्राइकर को 11 रन से पराजित किया। पहले मैच में देवगाह ने दस ओवर में 142 रन बनाए। इसमें शीलू ने 75, पंकज ने 25 और मुकेश ने 20 रन बनाए। मंजीर से अनमोल और जनक ने तीन-तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंजीर की टीम 120 रन ही बना सकी। इसमें प्रत्यूष ने 40, अनमोल ने 20 और सक्षम ने 35 रन बनाए। दूसरा मैच सलूणी स्ट्राइकर और सलूणी क्लब के बीच खेला गया। सलूणी क्लब ने पहले बल्लेबाजी की और 110 रन बनाए। साहिल ने 30 और सनी ने 25 रन की पारी खेली। सलूणी स्ट्राइकर से मोनू और मनोज ने 3-3 विकेट चटकाए। सलूणी स्ट्राइकर टीम 99 पर ऑलआउट हो गई। मदन ने 38, अनिल ने 34 और प्रीतम ने 27 रन बनाए। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें