फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत स्तर पर पारदर्शिता से करवाए जाएं विकास के काम : अमनदीप

Fri, 03 Jul 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड पांगी के कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। मिनी सचिवालय किलाड़ के सभागार में आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह की अध्यक्षता में विकास खंड के कर्मचारियों, पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक हुई।
इसमें जनजातीय क्षेत्र पांगी विकास खंड के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों, लंबित मामलों तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय आयुक्त ने सभी पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों एवं ग्राम रोजगार सेवकों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय एवं पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को भी प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी एवं आरओ आईटीडीपी रोहित प्रधान, पंचायत निरीक्षक होशियार सिंह ,जेई श्याम लाल, प्रेम चंद, ओम प्रकाश सहित विकास खंड पांगी के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें