फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिप कैडर के कर्मियों की हड़ताल से ठप पड़े विकास कार्य

Wed, 18 Oct 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंएबा के चुवाड़ी में हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। जिला परिषद कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग में काम शून्य हो गए हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों में संजय धीमान, पवन डढवाल, गगन सिंह, रण सिंह, रविंद्र शर्मा, श्याम लाल, लता, आरती, सारिका, निशा, वृदा, राजिंद्रा, महाशू, नवल ठाकुर, चूहडू सिंह, सरदार सिंह ने बताया कि भटियात विस क्षेत्र में 80 जिप कर्मी अधिकारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की इकलौती मांग को भी सरकार पूरा नहीं कर पाई है। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग में कामकाज प्रभावित हो गया है। पंचायतों में विकास कार्य ठप हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले 10 माह से सरकार एवं विभाग से लगातार संवाद कर रहे थे, लेकिन सरकार एवं विभाग ने मांगोंं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। कहा कि प्रदेश में सभी विभागों, निगमों, संस्थाओं के लगभग 5 लाख कर्मचारी हैं। करीब दो लाख पेंशनर भी हैं। सरकार उन्हें सब लाभ दे रही है, लेकिन जिप के 4700 कर्मचारियों का आपदा के नाम पर सभी वित्तीय लाभ रोक देना और कर्मचारियों के लिए सरकार के पास बजट न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, जिला परिषद कर्मचारी महासंघ ब्लॉक तीसा की हड़ताल भी जारी रही। समस्त कर्मचारियों का कहना है कि सरकार जल्द विभाग में विलय करने की एकमात्र मांग को पूरा करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें