फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुबह दिहाड़ी कमाने निकला देव राज, शाम को कफन में लौटा

Wed, 23 Sep 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकलौते कमाने वाले के जाने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाने की जिम्मेदारी बनी बड़ी चुनौती
नितिन पाल
बनीखेत (चंबा)। सुबह दिहाड़ी कमाने घर से निकले 49 वर्षीय देव राज ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि शाम को उनकी वापसी कफन में होगी। निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे ने परिवार से उसका इकलौता कमाने वाला सदस्य छीन लिया।
ग्राम पंचायत जियुंता के लाहड़ गांव निवासी देव राज पत्नी और तीन बच्चों के साथ पुश्तैनी मकान के छोटे से कमरे में रहते थे। परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उनकी दिहाड़ी से ही चलता था।
विज्ञापन

देव राज की मौत के बाद परिवार के सामने अब भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। वह अपने पीछे पत्नी, एक बड़ी बेटी और दो छोटे बेटों को छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद घर पर रहती है, जबकि दोनों बेटे आठवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाना परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। जिस घर में देव राज के लौटने का इंतजार हो रहा था, वहां शाम को उनका शव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। सुबह परिवार का सहारा दिहाड़ी कमाने निकला था, लेकिन शाम को हमेशा के लिए खामोश होकर लौट आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें