चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही एनएसयूआई टेनिस बॉल प्रतियोगिता के तहत एक मैच खेला गया। इस मैच में देव इलेवन की टीम ने कलसूंई को तीन विकेट से हराया। एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष तरुण कपूर ने बताया कि इस मैच में कलसूंई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 60 रन बनाए। इसमें विशाल ने 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देव इलेवन की टीम ने सात ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें देव ने 37 रन बनाए। इस जीत के साथ देव इलेवन की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।