फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रतिबंध के बाद भी सजा दी दुकानदारी, छह के काटे चालान

Wed, 01 Oct 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चौगान में बिना अनुमति दुकानदारी सजाने पर पुलिस ने छह लोगों के चालान काटे। जिन्हें अदालत में भेजा जाएगा। अब इस मामले में अदालत जुर्माना लगा सकती है। सोमवार रात को जब चौगान में रामलीला का मंचन चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद की अनुमति के बिना व्यापारिक गतिविधि शुरू कर दी, जबकि चौगान में किसी तरह की व्यापारिक गतिविधि पर उच्च न्यायालय की रोक लगी है। मिंजर मेले में यहां व्यापारिक गतिविधि के लिए सरकार और प्रशासन न्यायालय से विशेष अनुमति लेते हैं।
विज्ञापन

उसके अलावा किसी त्योहार या सामान्य दिनों में यहां व्यापारिक गतिविधि नहीं चलाई जा सकती है। ऐसे में जब पुलिस को सूचना मिली कि चौगान में इस प्रकार की गतिविधि चल रही है तो थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार टीम के साथ पहुंचे और चालान काटकर सामान को हटा दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि चौगान में व्यापारिक गतिविधि करने वाले छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही सख्त हिदायत दी कि वे दोबारा इस प्रकार की गतिविधि न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें