फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उपायुक्त ने डलहौजी में नगर परिषद चुनावों की तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 14 May 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने वीरवार को डलहौजी का दौरा कर नगर परिषद चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम, काउंटिंग सेंटर और चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उप मंडलाधिकारी नागरिक डलहौजी अनिल भारद्वाज, तहसीलदार रमेश चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें