चुराह (चंबा)। जिले के आकांक्षी ब्लॉक पांगी और तीसा का उपायुक्त ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्हों लोगों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से बात की।
इसको लेकर अधिकारियों के साथ भी चर्चा की गई। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने पत्रकारों से कहा कि कैसे मनरेगा के तहत लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है, इस पर विचार-विमर्श किया गया। नीति आयोग ने भी आकांक्षी ब्लॉक में बेहतर कार्य के लिए निर्देश दिए हैं, जिससे लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए विभिन्न विभागों के साथ बैठक की गई है। पांगी में मनरेगा के तहत भी लोगों को रोजगार के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे, जिससे लोगों को घर-द्वार रोजगार के साधन मिले सकें। आगामी छह महीनों में इसके बेहतर नतीजे देखने को मिलेंगे।